इस्लामनगर के मछली बाजार में टेंपो-बाइक की टक्कर से खूनी संघर्ष,पथराव,09 लोग हिरासत में

Screenshot 2026-06-27 202545
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला कुरैशियां स्थित मछली बाजार में शुक्रवार को टेंपो और बाइक की हल्की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक जमकर पथराव और मारपीट हुई, जिससे पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर जान बचाकर भाग गए, जबकि सड़क पर ईंट-पत्थरों का ढेर लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार मछली लेकर आए एक टेंपो का मोहल्ला निवासी यावर पुत्र कल्लू की बाइक से संपर्क हो गया था। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच मोटरसाइकिल की मरम्मत कराने पर सहमति बन गई थी, लेकिन यावर ने तत्काल बाइक ठीक कराने की बात कही। इस पर टेंपो चालक ने मछली बिकने के बाद भुगतान करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
इसी दौरान टेंपो चालक का पक्ष लेने के लिए याकूब मौके पर पहुंच गया, जिससे विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।घटना में दोनों पक्षों के आरिफ पुत्र हबीब, आमिर पुत्र फारुख, इमरान पुत्र फारुख, बबलू पुत्र कल्लू तथा फारुख पुत्र कल्लू घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन भेजा गया, जहां से आरिफ, आमिर और इमरान की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार में लगभग एक घंटे तक दोनों पक्ष आमने-सामने रहे। लगातार हो रहे पथराव से लोगों में दहशत फैल गई और बाजार की अधिकांश दुकानें बंद हो गईं। सड़क पर चारों ओर ईंट-पत्थर बिखर गए। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि टेंपो चालक झगड़ा शुरू होने से पहले ही अपना वाहन लेकर वहां से चला गया था और उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई। वहीं प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि दोनों पक्षों की चिकन की दुकानें पास-पास हैं और उनके बीच पहले से ही मनमुटाव चला आ रहा था, जिसने इस विवाद को और बढ़ा दिया।
घटना के बाद पूरा मछली बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि पथराव और उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके।पुलिस ने दोनों पक्षों के 09 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights