मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

तीन विकेट से बदायूं की साईं क्रिकेट अकादमी की रोमांचक जीत हुई

June 27, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में एस.के. मैदान पर आयोजित 25-25 ओवर के मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले में बदायूं की साईं क्रिकेट अकादमी ने कायमगंज की विशन क्रिकेट अकादमी को तीन विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला अंतिम गेंद तक रोमांच से भरपूर रहा, जहां नितिन लोधी ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ।
मैच का शुभारंभ सुबह 8 बजे वरिष्ठ क्रिकेटर रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ मुकाबला खेलने की सलाह दी। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि कायमगंज की टीम पहली बार बदायूं में खेलने आई और दोनों टीमों के बीच मैत्रीपूर्ण मुकाबला खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विशन क्रिकेट अकादमी (कायमगंज) ने निर्धारित 25 ओवरों में 151 रन बनाए। टीम की ओर से शिवा दीक्षित ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि अरसान इलाही ने 22, पार्थ पाठक ने 20 और अनुमान कश्यप ने 18 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहे।
साईं क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में लक्ष्य गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट झटके। नितिन लोधी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में मात्र 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। अभिषेक कश्यप ने 2 और मोहित ने 1 विकेट लिया।152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईं क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन बनाते हुए तीन विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से ओपनर प्रिंस ने 26 गेंदों में 41 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। तनुज साहू ने 33, नवल यादव ने 30 तथा निष्कर्ष शर्मा ने 23 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुकाबले के आखिरी क्षणों में नितिन लोधी ने अंतिम गेंद पर शानदार चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।
मैच समाप्ति के बाद विशन क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज अनुज राजपूत को शानदार 5 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे और पूरे मैच का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
अंत में बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर अमरीश गोयल, राजू, राहुल चौबे, रूपेंद्र लामा, अखिलेश पांडे, फिरोज खान, सिद्धार्थ और यश सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights