तीन मुकदमों के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने पर पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

WhatsApp Image 2026-06-27 at 5.39.04 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम निजामपुर पस्तौर के एक पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर तीन अलग-अलग मुकदमों में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई है। पीड़ितों का आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
शिकायत के अनुसार 18 जून 2026 को हिमायूं, अरवाज, दिलगीर, तनवीर, कामिल, भूरे उर्फ सैदयार, सरताज, सैफ, मोनिस व मुजाहिर समेत 10 लोगों ने कथित रूप से मारपीट कर कार क्षतिग्रस्त कर दी तथा अवैध हथियारों के बल पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना बिनावर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पीड़ितों का यह भी कहना है कि इससे पहले 3 अप्रैल तथा 29 मई 2026 को भी उन्हीं आरोपियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई थी, जिनके संबंध में थाना बिनावर में अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। उनका आरोप है कि इन लोगों के विरुद्ध गांव के अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट के भी कई मामले दर्ज हैं, लेकिन अब तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश नहीं किया है।
प्रार्थना-पत्र में दावा किया गया है कि घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि आरोपी स्वयं को पुलिस कार्रवाई से बेखौफ बताते हुए लगातार धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए तत्काल गिरफ्तारी और न्यायालय में चालान कराने की मांग की है। वहीं, इस मामले में पुलिस का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights