मोदी सरकार इतिहास बनाओ ,मिटाओ नहीं :पंडित जगदीश शर्मा

97d99e25-81e2-4df2-80ec-6564d129c5c4
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का उद्धव ठाकरे को लेकर दिए गए बयान पर चारो तरफ राजनीति गरमाई हुई हैं। नारायण राणे के इस बयान पर पक्ष और विपक्ष दोनों हमलावर हैं। नारायण राणे को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में स्वास्थ्य कारणों के चलते उनको जमानत मिल गयी। कांग्रेस के जुझारू नेता एवं राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राणे के बयान की निंदा करते हुए कहा कि एक केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए थप्पड़ मारने जैसी भाषा का प्रयोग करना देश के लिए बहुत ही शर्मनाक घटना हैं। इस घटना से ही पता चलता हैं कि मोदी सरकार गुंडों की सरकार हैं। महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार रहते मोदी सरकार अपनी मनमानी नहीं कर पा रही हैं इसलिए वो बौखलाई हुई हैं और अपने पाले हुए गुंडों से शर्मनाक बयान दिलाकर ध्रुवीकरण की राजनीति कर प्रदेश का माहौल ख़राब करना चाहती हैं। पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि देश में जनता की चुनी हुई नहीं बल्कि कुछ उद्योगपतियों और धम्कीबाज़ो की सरकार चल रही है। मोदी सरकार के झूठ के खिलाफ अगर कोई सच की आवाज उठाता हैं तो उसके यहाँ छापे मारे जाते हैं ,झूठे मुक़दमे चला उसकी आवाज को दबा दिया जाता हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालो में हिंदुस्तान को अपना बलिदान देकर बनाया हैं ,इतिहास गवाह रहा हैं कि आज़ादी से लेकर आज तक कांग्रेस ने कभी देश को झुकने नहीं दिया हैं ,लेकिन मोदी सरकार हैं की देश में ध्रुवीकरण की राजनीति कर देश को बाटने का काम कर रही हैं ,देश के इतिहास को मिटाना चाहती हैं लेकिन हमारे राहुल गाँधी जी के रहते मोदी सरकार की ये गलत मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights