मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हिस्ट्रीशीटर हसीब कुरैशी तीन माह के लिए जिला बदर

June 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर हसीब कुरैशी को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया है।
पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर 14/ए हसीब कुरैशी पुत्र मोहम्मद असरफ निवासी ग्राम एवं थाना अलीगंज के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध प्रस्तुत रिपोर्टों के आधार पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा वाद संख्या 2888/2023 में 20 अप्रैल को तीन माह के लिए जिला बदर का आदेश पारित किया गया था।
शनिवार को थाना अलीगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश की प्रति हसीब कुरैशी को तामील कराते हुए उसे आदेशों और शर्तों से अवगत कराया। इसके बाद उसे बरेली जनपद की सीमा से बाहर बदायूं जनपद क्षेत्र में छोड़ा गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि जिला बदर की अवधि के दौरान न्यायालय की अनुमति के बिना बरेली की सीमा में प्रवेश करने पर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार हसीब कुरैशी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में अलीगंज, विशारतगंज और आंवला थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह, उपनिरीक्षक नैपाल सिंह, हेड कांस्टेबल कैलाश सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल मोनीश चौधरी, अरविंद कुमार तथा महिला रिक्रूट कांस्टेबल निधि छोकर शामिल रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights