बैग चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-06-20 at 7.08.22 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने बैग चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की नकदी और बैग बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार वीर सावरकर नगर स्थित हनुमान सिटी फेस-2 निवासी प्रमोद कुमार शर्मा ने 17 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 जून को चौकी चौराहा स्थित चर्च के सामने एक ठेले पर दाल खाते समय उन्होंने अपना बैग मोटरसाइकिल पर रखा था। भोजन के बाद लौटने पर बैग गायब मिला। बैग में लैपटॉप, पर्स और नकदी रखी थी। इस संबंध में थाना कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने जांच और चेकिंग अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर 20 जून को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में संजय नगर गुसाई गोटिया निवासी बाबूराम (60), चक महमूद काकड़ टोला निवासी करीम (23) और मोहम्मद रहीस (28) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मुकदमे से संबंधित 1,690 रुपये नकद और चोरी किया गया बैग बरामद किया है। पूछताछ में बाबूराम ने आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करना स्वीकार किया, जबकि करीम और रहीस ने कबाड़ी का काम करने तथा चोरी का सामान सस्ते दामों में खरीदकर आगे बेचने की बात कबूल की।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रविराज पावड़िया, उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल आशीष चौधरी और दिव्यांक सिद्ध शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights