मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

June 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने बिहार में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु के मामले को गंभीर मानवाधिकार एवं संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा विषय बताते हुए निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है। मंडल प्रभारी सचिन कुमार शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि भरत तिवारी आत्मसमर्पण की स्थिति में थे या निहत्थे होने के बावजूद उन पर गोली चलाई गई, तो यह संविधान प्रदत्त जीवन एवं स्वतंत्रता के अधिकार का गंभीर उल्लंघन है। संगठन ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध न्यायिक जांच कराने की मांग की है। साथ ही जांच पूरी होने तक घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग भी उठाई गई।राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने कहा कि यदि जांच में फर्जी मुठभेड़ अथवा अवैध बल प्रयोग सिद्ध होता है, तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है। इसके अलावा मामले की जांच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की निगरानी में कराए जाने, मुठभेड़ की वीडियो रिकॉर्डिंग, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस सुधार लागू करने की मांग की गई है। एकांश गुप्ता , रजत मिश्रा देवांश शंखधार , अजय शर्मा , हिमांशु शंखधार,अर्चना सक्सेना, अशोक गंगवार , दामोदर दास आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights