मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सीतापुर के महाकालेश्वर मंदिर में विशाल भंडारा हुआ, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

June 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

महोली (सीतापुर)। सामाजिक संस्था ‘सुशीला वेलफेयर फाउंडेशन’ की ओर से मोहल्ला प्रेमनगर, कस्बा महोली स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में शनिवार को एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री राम प्रसाद शर्मा तथा श्री मनोज मिश्रा ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर बाबा महाकाल को भोग अर्पित करके किया।भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों हनुमत भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पारंपरिक भोजन को प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने समाज की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की मंगलकामनाएं कीं।दोपहर से प्रारंभ हुआ यह विशाल भंडारा देर शाम तक निरंतर चलता रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण की और पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन के दौरान सेवा भाव और सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।इस अवसर पर फाउंडेशन की सचिव शिल्पी शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपसचिव राखी शर्मा, सुशीला शर्मा, अमन शर्मा, देवीदयाल वर्मा, शिव प्रकाश मिश्र ‘मुन्ने’, बंटी मिश्रा, सतीश शुक्ल सहित प्रेमनगर के समस्त सम्मानित नागरिक एवं प्रबुद्धजन व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights