उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में बीती रात चोर ने एक मैंथा पिराई फैक्ट्री से चैन कुप्पी चुराकर फरार हो गया।सुबह जब फैक्ट्री से चैन कुप्पी गायव देखी तो उन्हें चोरी का एहसास हुआ।पीड़ित ने चैन कुप्पी की थाने में चोर के खिलाफ तहरीर दी है। सोमवार की रात थाना क्षेत्र के ग्राम सुकटिया निवासी पुत्तू लाल पुत्र महेन्द्रपाल ने बताया कि गांव में ही उसकी मैंथा पिराई की फैक्ट्री है।बीती रात चोर फैक्ट्री में घुसकर उसमें से एक चैन टेविल मय जंजीर के चुरा ले गया। सुबह जब वह फैक्ट्री पर पहुंचे तो चैन टेविल मय जंजीर के गायव देख उन्हें चोरी का एहसास हुआ।पुत्तू लाल ने बताया कि चैन टेविल मय जंजीर की कीमत लगभग 30 हजार रुपये की है।पुत्तूलाल ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।