आगामी प्रयोगात्मक परीक्षा में पुनः हो सकते है सम्मिलित

images
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश कुमार ने समस्त शासकीय, अशासकीय, वित्त विहीन मान्यता प्राप्त इण्टर कालेज तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्याें को निर्देशित किया है कि वर्ष 2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओ ंका परीक्षाफल 31 जुलाई 2021 को को बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट यूपी रिजल्ट्स डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर प्रकाशित किया जा चुका है।
घोषित परीक्षाफल 2021 में सम्मिलित समस्त इच्छुक परीक्षार्थी (जिसमें विदहेल्ड श्रेणी, सामान्य, बिना अंक के प्रोन्नत, अनुपस्थित श्रेणी व कम अंक प्राप्त करने वाले आदि सभी श्रेणी के परीक्षार्थी सम्मिलित हैं) जो छात्र-छात्राएं उक्त परीक्षाफल में प्राप्त अंक या परिणाम में सुधार हेतु एक या एक से अधिक विषयों में अंक के सुधार हेतु बोर्ड द्वारा आयोजित आगामी परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं वह परिषद की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट यूपीएमएसपी डाॅट ईडीयू डाॅट इन पर उपलब्ध आवेदन को डाउनलोड कर उसे भरकर अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को अंतिम तिथि 27.08.2021 को सायं 05ः00 बजे तक उपलब्ध करा दें। परीक्षार्थियों से प्राप्त भरे हुये आवेदन पत्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर पर विद्यालय लाॅगइन के माध्यम से प्रतिदिन अपलोड करेंगे। प्रधानाचार्य द्वारा अपलोड करने की अंतिम तिथि 29.08.2021 की रात्रि 12ः00 बजे तक होगी। यदि किसी परीक्षार्थी का निर्धारित अवधि में जमा किया गया आवेदन पत्र अपलोड नहीं हो पाता है तो उसके लिये संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य पूर्णरूप से उत्तरदायी होंगे।
अंक सुधार हेतु इस परीक्षा मंे सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के मूल्यांकन से प्राप्त अंकों को अंतिम माना जायेगा। परीक्षार्थी के पूर्व में घोषित परीक्षाफल 31.07.2021 में लिखित अंश में प्राप्त अंक मान्य नहीं होंगे।इच्छुक अभ्यर्थियों के लिये दिनाॅक 18.09.2021 से 06.10.2021 के मध्य हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षायें आयोजित करायी जायेंगी। इस परीक्षा हेतु परीक्षार्थियों से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जायेगा। वर्ष 2021 की इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थी यदि चाहें तो वह भी आगामी प्रयोगात्मक परीक्षा में पुनः सम्मिलित हो सकते हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि उक्त निर्देशों का कड़ाई से अक्षरशः अनुपालन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये समयान्तर्गत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights