सपा के पूर्व मंत्री एवं स्टार प्रचारक आबिद रजा, सांसद प्रतिनिधि अनिल आनन्द का बड़ा संदेश, नीम-पीपल-बरगद को बताया सामाजिक न्याय का प्रतीक

WhatsApp Image 2026-06-05 at 4.46.55 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं स्टार प्रचारक आबिद रजा और सांसद आदित्य यादव के प्रतिनिधि अनिल आनन्द ने नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री एवं स्टार प्रचारक आबिद रजा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरियाली के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पौधे केवल प्रकृति का श्रृंगार नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी गारंटी हैं।पूर्व मंत्री ने कहा कि वह गांव-गांव जाकर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नीम, पीपल और बरगद जैसे छायादार एवं जीवनदायी वृक्ष लगाने का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने इन वृक्षों को सामाजिक न्याय, समानता और समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि जैसे ये पेड़ बिना किसी भेदभाव के सभी को छाया और शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, उसी प्रकार समाज में भी समानता और भाईचारे की भावना मजबूत होनी चाहिए।पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आगे आकर हरित अभियान का हिस्सा बनने और पर्यावरण बचाने की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान पर्यावरण जागरूकता, हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights