रोडवेज बसों के अभाव में दुखी है लोग

IMG_20210822_184600

बिल्सी। बिसौली-कासगंज वाया कछला रुट पर रोडवेज की पर्याप्त बस सेवा न होने से क्षेत्र के लोग काफी दुखी हैं। सुबह से लेकर शाम तक लोगों को बसों का काफी इंतजार करना पड़ता है। नगर के व्यापारी सुरेश चंद गुप्ता लोकेश बाबू, ललतेश कुमार, कमलेश शर्मा, विनोद कुमार, वसीम अकरम, विशाल शाक्य,  अमन गुप्ता ने बताया कि की वर्ष पूर्व में बिसौली कासगंज बाया कछला मार्ग पर करीब रोडवेज की आधा दर्जन बसें संचालत होती थी। जो रोडवेज विभाग ने धीरे-धीरे बंद कर दी। वर्तमान में इस रूट पर मात्र एक बस का संचालन किया जा रहा है। जिसका कोई समय निर्धारित नहीं है। इसकी वजह से इस रूट पर आने जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  मार्ग पर कोई सरकारी बस सेवा नहीं है। उन्होंने इस रूट पर रोडवेज की आधा दर्जन पर्स में फिर से संचालित कराए जाने की मांग की है।