समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष बने विश्वनाथ प्रताप सिंह
उझानी।नगर के मौहल्ले में रहने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यो में लगन व मेहनत से कार्य करने वाले कार्यकर्ता को समाजवादी पार्टी ने समाजवादी युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।जिला उपाध्यक्ष बनने पर लोगों ने खुशी का इजहार कर उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
शुक्रवार को नगर के अहिर टोला निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह लम्बे अरसे से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर वह पार्टी के लिये कार्य करते रहते हैं।उनकी लगन व मेहनत को देखते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव व समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने उन्हें समाजवादी युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।विश्वनाथ प्रताप सिंह के समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उनका फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
