महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम के तृतीय चरण का किया शुभारंभ

b906593f-e207-4033-80f4-d3a19deaf29f

बदायूं।आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन एवं डॉ अधिकारी के नेतृत्व में व प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल के संरक्षण में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया

जिसके तहत छात्राओं का अभिमुखीकरण किया गया एवं सेविकाओं द्वारा अपने अपने गांव में जागरूकता अभियान चलाए जाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, जिलाधिकारी दीपा रंजन, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल के करकमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुछ स्वयं सेविकाओं का चयन बदलाव के अभिकर्ता के रूप में किया गया। कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेविकाओ से संवाद स्थापित करते हुए बताया कि मिशन शक्ति’ अभियान में महिलाओं को जागरूक एवं स्वावलंबी बनाने के लिए आम-जनमानस का भी अधिक से अधिक सहयोग प्राप्त आपेक्षित है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में अधिक से अधिक महिलाओं को भागीदार बनाकर उनके जीवन स्तर को उठाया जाना,महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने,एवं घरेलू महिलाओं को घर पर ही रहकर आत्मनिर्भर बनाने पर फोकसकरना ही मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य है। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं में कु० सुषमा, पूनम, प्रियंका, सेजल, आरती, शिवांगी आदि स्वयंसेविकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।