एसएसपी अंकिता शर्मा ने थाना वजीरगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-05-09 at 5.39.51 PM (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई, महिला हेल्प डेस्क व साइबर जागरूकता को लेकर दिए आवश्यक निर्देशबदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा शनिवार को थाना वजीरगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, बैरक, सीसीटीएनएस कक्ष एवं मैस का गहन मुआयना कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों को सुचारु रूप से संचालित रखने के संबंध में संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह, दिवसाधिकारी उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह, हेड मोहर्रिर अखिलेश कुमार, महिला हेल्प डेस्क पर महिला कांस्टेबल अर्चना, थाना कार्यालय पर कांस्टेबल अंकित कुमार चंदेल, सीसीटीएनएस कक्ष में कंप्यूटर ऑपरेटर आलोक कुमार तथा संतरी पहरे पर रिक्रूट आरक्षी उमेश कुमार सिंह मौजूद रहे।एसएसपी ने सभी कर्मचारियों को साइबर अपराधों एवं “साइट्रेन” के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए। साथ ही रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें अनुशासन, ड्यूटी, जनसंपर्क तथा कानून-व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ब्रीफ किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को कंप्यूटर कार्यों एवं थाना कार्यालय की कार्यप्रणाली को गंभीरता से सीखने के लिए भी प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से महिला पुलिसकर्मियों को अधिक से अधिक क्षेत्र भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और जागरूकता संबंधी जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights