केंद्रीय राज्यमंत्री का गृह नगर उझानी में हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2021-08-19 at 6.51.03 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।केन्द्रीय राज्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा लेकर जब अपने गृह नगर पहुंचे तो जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नगरवासियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।जन आशीर्वाद यात्रा पर पुलिस नगर के चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही।प्रभारी निरीक्षक दल-बल के साथ अपनी पैनी नजर बनाये रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वृहस्पतिवार को केंद्रीय सहकारिता/ पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री बी०एल० वर्मा के जन आशीर्वाद यात्रा लेकर अपने गृह नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व नगरवासियो ने पूरे नगर को फूलों की मालाओं से सजा दिया और जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर उनका ढोल-नगाड़ो के साथ जोरदार स्वागत किया।


इस दौरान उझानी सहकारी क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन पं० किशन चन्द्र शर्मा,वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा के नगर उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल(बंटी) ने पंजावी कालेनी लिंक रोड पर स्थित राधिका गेस्ट हाउस में उनका फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।अम्बेडकर चौराहे से केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा का रोड शो शुरू हुआ।मंडी तिराहा पर नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल व शंकर गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। कछला रोड पर चटईया पर भाजपा कार्यकर्ता मुकेश शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बी०एल० वर्मा को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

कश्यप पुलिया,गंज शहीदां,हलवाई चौक,पुरानी अनाज मंडी तिराहा,पंचमुखी हनुुमान मंदिर,घन्टाघर मुख्य चैराहा,स्टेशन रोड समेत अन्य मार्गो से रोड शो गुजरा इन स्थानों पर केन्द्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।वही मुख्य चौराहे पर वाष्र्णेय समाज के नागरिकों एवं युवाओं ने केन्द्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया।जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल,पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार,अंकित वाष्णेय उर्फ डब्बू,प्रशांत वाष्णेय,मोहित राज शर्मा उर्फ मोनू,अंकुर चौहान,देवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू,राधेश्याम,विजय भगत,प्रदीप गुप्ता,सतीश वाष्णेय,पंकज वाष्णेय,ललित गोला,अमित प्रताप सिंह,रतन जिन्दल,डॉ० जे०पी०सिंह सोलंकी,अजय तोमर,सन्नी अनेजा समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किय।बी०एल० वर्मा केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने घर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और इसके बाद वह बदायूं के लिये रवाना हो गये।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अजय चाहर दल-बल के साथ मुस्तैद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights