पतंग उड़ाते समय छत से गिरा 12 साल का बच्चा, मौत

patang_2700893_835x547-m

नोएडा। थाना छलेरा गांव में रहने वाला 12 वर्षीय एक बच्चा पतंग उड़ाते समय छत से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को छलेरा गांव में रहने वाला आयुष (12) पुत्र सुबोध कुमार अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। उसी समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में बालक को उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।