बदायूं । प्राथमिक शिक्षक संघ जगत के ब्लॉक मंत्री रहे और प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर से सेवानिवृत प्रधानाध्यापक मोहम्मद आफाक अहमद अपनी पत्नी चंदा बी के साथ शुक्रवार की देर शाम हज यात्रा को रवाना हुए । परिवार के सदस्य, रिश्तेदारों और मोहल्ले के तमाम लोगों ने उन्हें हज यात्रा को रवाना किया और उनकी कुशल यात्रा की ऊपर वाले से कामना की । शहर के मोहल्ला जालंधरीसराय निवासी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक मोहम्मद आफाक अहमद ने बताया कि हज यात्रा से उनकी वापसी 9 जून को होगी । उन्होंने कहा कि हज यात्रा के दौरान वह ऊपर वाले से देश और समाज के लोगों की तरक्की की कामना करेंगे । बताया कि उन्होंने यह तय किया था कि राजकीय सेवा से सेवानिवृत होने के बाद वह पत्नी के साथ हज यात्रा को जाएंगे और ऊपर वाले ने उनकी प्रार्थना को सुना । निश्चित तौर पर उनके जीवन का यह सबसे महत्वपूर्ण समय है । इस मौके पर अफ़ज़ाल अंसारी, राजीव कुमार ,सुरजीत सिंह,अशरफ हुसैन, मो. वसीम ,मोहम्मद फुरकान,मोहम्मद शाहिद एजाज अहमद,आसिफ अंसारी, आफाक अहमद,इशाक हुसैन, फइयाज हुसैन, शादाब आदि मौजूद थे ।