बदायूँ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुई

Screenshot 2026-04-25 194032
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद में 25, 26 व 27 अप्रैल को आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में हुई तैयारियों के अनुरूप कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हो गई। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशन में 15 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।
सीसीटीवी व बायोमैट्रिक निगरानी में परीक्षा, पारदर्शिता पर जोर
प्रशासन द्वारा परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित की गई है। साथ ही अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति एवं आइरिस स्कैनिंग की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक संचालित हो रही है। जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 5232 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं।
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एवं ज्वलनशील पदार्थ ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। सभी परीक्षार्थियों की गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम व कंट्रोल रूम अलग-अलग स्थापित किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है, जिसके चलते पहले दिन की परीक्षा पूरी तरह सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights