शादी का झांसा देकर 3 साल तक साथ रखा, फिर मुकरा प्रेमी; जहर खिलाकर जान लेने की कोशिश का आरोप

WhatsApp Image 2026-04-25 at 4.13.25 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित तौर पर प्यार, धोखे और जानलेवा साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 21 वर्षीय अलीशा ने आरोप लगाया है कि पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी युवक मुजीब ने उसे शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक अपने साथ रखा, शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने कथित रूप से जहर खिलाकर उसे मौत के मुंह में धकेलने की साजिश रच दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक, अलीशा की शादी करीब चार साल पहले बिहार निवासी फूल बाबू से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका संपर्क मुजीब से हुआ, जिसने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर पति से अलग करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि मुजीब उसे अलग-अलग जगहों पर अपने साथ रखता रहा, कभी किराए के कमरे में तो कभी होटल में, और लगातार शादी का भरोसा देता रहा। इस दौरान वह उसे दवाइयां भी देता था, जिससे वह गर्भवती न हो सके।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने निकाह का दबाव बढ़ाया तो मुजीब ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। आरोप है कि मुजीब ने अपने भाई जुबैर के हाथों एक जहरीला पदार्थ भिजवाया और फोन पर कहा कि दोनों इसे खाकर जान दे देंगे। युवती ने उसके कहने पर जहर खा लिया, जबकि आरोपी ने खुद ऐसा नहीं किया। जहर खाने के बाद अलीशा की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अलीशा का कहना है कि उसने मुजीब के भरोसे अपने पति और घर-परिवार को छोड़ दिया, लेकिन अब आरोपी ने उसे ठुकरा दिया और उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। पीड़िता ने मांग की है कि यदि आरोपी उससे निकाह नहीं करता तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जाए।

बताया जा रहा है कि मुजीब और उसका भाई जुबैर एक मीट फैक्ट्री में काम करते हैं। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights