बरेली। हज यात्रा पर जाने वाले आज़मीन ए हज की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर टीकाकरण कराया। शिविर में पहुँचकर हजयात्रियों ने अपना वेकसीनेशन करवाकर मेडिकल बुक हासिल की। चौपुला स्थित पुलिस अस्पताल (अर्बन पीएचसी) में टीकाकरण अभियान संचालित किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि आज़मीन के वैक्सीन लगवाई गई। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के निर्देश पर लगाया गया।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुपाली ने हजयात्रियों का मेडिकल परीक्षण किया। विशेष टीम आईओ दीपिका उपाध्याय, स्नेहहिल चौधरी,सिमरन खान,शाहिद रज़ा नूरी आदि रहे। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी ख़ाँ वारसी अपनी टीम के साथ शिविर में हजयात्रियों को यात्रा से जुड़ी बातों को समझाया।हाजी यासीन कुरैशी,हाजी सोहेल आफताब शम्सी,हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ,ज़िया उर रहमान,हाजी अज़ीम हसन आदि रहे। शिविर में हजयात्रियों में इज़्ज़त नगर के मोनिस अहमद खान,मरयम फ़ातिमा अन्य का टीकाकरण हुआ।सभी आज़मीन ए हज सफर की तैयारी कर रहे है सभी से भारत और आवाम की सलामती,खुशहाली, तरक़्क़ी, सलामती,कामयाबी अमन चैन भाईचारे के लिये ख़ुसूसी दुआ के लिये कहा है।