बरेली। 8वें उर्स ए ताजुश्शरिया के मौके पर एआईएमआईएम जिला कमेटी बरेली की ओर से दरगाह पर चादर व गुलपोशी की गई। पार्टी नेताओं ने बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की जानिब से चादर पेश कर देश में प्यार, मोहब्बत, अमन और भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम एडवोकेट, जिला प्रवक्ता अनवर चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष नदीम मसूरी, महानगर अध्यक्ष युवा इकाई युसूफ अली, जिला सचिव ओवेश खान, जमरूद खान, विधानसभा अध्यक्ष भोजीपुरा नसीम खान, ब्लॉक अध्यक्ष मीरगंज नसीर अंसारी, 124 विधानसभा अध्यक्ष रिफाकत खान, कासिम खान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा इकाई के प्रदेश सचिव अमजद खान सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने दरगाह पहुंचकर चादरपोशी और गुलपोशी की रस्म अदा की तथा पूरे देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ-साथ पूरी दुनिया में अमन कायम रहने की दुआ की।