उर्स-ए-ताजुश्शरिया: यूपी कांग्रेस के शिष्टमंडल ने दरगाह आला हजरत पहुँचकर पेश की अकीदत की चादर, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

WhatsApp Image 2026-04-25 at 4.15.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली स्थित दरगाह आला हजरत में आयोजित ताजुश्शरिया हजरत मुफ्ती मोहम्मद अख्तर रजा खां कादरी साहब के 8वें सालाना उर्स के मुबारक मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने अकीदत की चादर पेश की। कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के विशेष निर्देश पर पहुँचे इस शिष्टमंडल ने दरगाह पर हाजिरी देकर देश में भाईचारे, शांति और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ताजुश्शरिया के रूहानी पैगाम को याद करते हुए उन्हें इंसानियत और मोहब्बत का अलमबरदार बताया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने अपने संदेश में उर्स के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हजरत मुफ्ती मोहम्मद अख्तर रजा खां कादरी साहब की शिक्षाएं समाज को नेक राह पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि यह उर्स न केवल उनकी यादों को ताजा करता है, बल्कि पूरी दुनिया को शांति और मानवता का संदेश देता है। पार्टी की ओर से भेजे गए इस शिष्टमंडल ने कुल शरीफ की रस्म में शिरकत की और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का संदेश साझा किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का कार्य किया है। इसी परंपरा को निभाते हुए कांग्रेस नेता दरगाह पर चादर लेकर पहुँचे हैं ताकि देश और दुनिया में अमन कायम रहे। शिष्टमंडल ने दरगाह के सज्जादानशीन और अन्य धार्मिक हस्तियों से मुलाकात कर अपनी स‌द्भावनाएं प्रेषित कीं।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बरेली पहुँचे शिष्टमंडल में मुख्य रूप से निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, शहर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ‘दद्दा’, यूपी युवा कांग्रेस (पश्चिम) के अध्यक्ष पारस शुक्ला और पूर्व सचिव चौधरी असलम मियां शामिल रहे। इनके साथ ही पूर्व एम.एल.सी. प्रत्याशी डॉ. मेहंदी हसन, प्रदेश प्रवक्ता के.बी. त्रिपाठी, प्रदेश कमेटी सदस्य नवाब मुजाहिद हसन खान, डॉ. चारू मेहरोत्रा, राज शर्मा, इलियास अंसारी, अवनीश बक्शी ‘टोनू’ और कमर गनी ने भी चादरपोशी की रस्म को अदा किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights