उचक्को ने एटीएम बदलकर खाते से उड़ाये हजारों रुपये

ddbe6d18d3d88c0ef1c93f5c8f775fc76fde05349afe43685c83ac3c497e692b
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के ओरियंटल बैंक के एटीएम में रुपया निकालने पहुंचे व्यापारी का उच्चकों ने एटीएम बदल लिया और दूसरे बैंक के एटीएम से बीस हजार रुपया उसके खाते से निकाल लिए। पीड़ित को जब रुपया निकाले जाने का मैसिज आया तब उसने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर उच्चकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बुधवार को नगर के मौहल्ला नझियाई निवासी मनोज गुप्ता ने ओरियंटल बैंक की शाखा से नया एटीएम कार्ड जारी कराया था जिसेे वह शुरू कराने के लिए आज बैंक में लगेे एटीमए पर गए। बताते है कि व्यापारी ने एटीएम शुरू कराने के लिए कार्ड उसमें डाला तभी अचानक तकनीकि दिक्कत आने पर वह सफल नही हो सके।बताते है कि इस दौरान दो युवक एटीएम में खड़े हुए थे उन्होंने व्यापारी को झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदल दिया और वहां से चले गए।पीड़ित व्यापारी गुप्ता ने बताया कि जब उन्होंने अपना एटीएम देखा तब उसे बदला देख कर वह हैरान रह गए। उन्होंने कार्ड बदलने पर बैंक के अंदर जाकर बैंककर्मियों को बताया इस बीच उनके पास मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से एसबीआई के एटीएम से बीस हजार रुपया निकाल लिए गए है।खाते से रुपया निकाले जाने के बाद वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर उच्चकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights