डबल इंजन की सरकार आधी आबादी को दे रही धोखा : श्यामलाल पाल

WhatsApp Image 2026-04-25 at 6.28.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बरेली पहुंचकर भाजपा की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला। सिविल लाइंस स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि “डबल इंजन की सरकार में आधी आबादी पर जुर्म बढ़ा है। महिलाओं के साथ बलात्कार की सबसे ज्यादा घटनाएं यूपी में बढ़ी हैं। यह सरकार आधी आबादी को धोखा दे रही है और झूठे विधेयकों के जरिए महिलाओं को गुमराह कर रही है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा जिस महिला विधेयक को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, वह वास्तव में महिलाओं के साथ छल है। समाजवादी पार्टी महिलाओं के आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन उसमें पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) की महिलाओं के लिए भी आरक्षण होना चाहिए। तभी वास्तविक सामाजिक बराबरी स्थापित होगी।
श्यामलाल पाल ने आरोप लगाया कि यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने गाजीपुर और हरदोई की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं में पीड़ित परिवारों से मिलने जाने पर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल पर हमला किया गया और उल्टा सपा नेताओं पर ही मुकदमे दर्ज कर दिए गए।
उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर भी सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव नहीं कराना चाहती, जिससे गांवों का विकास रुक जाएगा। यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 में इस “पाखंडवादी और झूठी सरकार” को उखाड़ फेंकेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2027 का चुनाव सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ रही है, प्राथमिक विद्यालय बंद किए जा रहे हैं, महंगाई चरम पर है, किसान परेशान हैं और महिलाएं गैस सिलेंडर के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आधी आबादी अब चुनाव में इसका हिसाब करेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights