बरेली। अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से हुजूर ताजुश्शरिया के उर्स के अवसर पर दरगाह ताजुश्शरिया पर एक प्रतिनिधिमंडल ने हाजिरी देकर चादर पेश की और गुलपोशी की। प्रदेश अध्यक्ष मुकित अब्बासी के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दरगाह पर चादरपोशी कर देश व प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर शारिक अब्बासी ने कहा कि उर्स का यह पवित्र अवसर भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने दरगाह पर अकीदत के फूल पेश किए और मुल्क की सलामती की दुआ की। चादरपोशी में शफात हुसैन, काशिफ रजा, मोहम्मद सलीम, अरमान अब्बासी, साजिद, रिजवान, फैजान और फहीम सहित कई लोग उपस्थित रहे।