बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण के रामगंगा नगर आवासीय एरिया में प्रस्तावित साइंस पार्क के निर्माण के लिए भूमि पूजन विधि विधान से कराया गया। बरेली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कहा कि साइंस पार्क क्षेत्र के शैक्षणिक और वैज्ञानिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर-08 में साइंस पार्क के निर्माण हेतु बरेली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, द्वारा भूमि पूजन कराया गया। भूमि पूजन के समय सचिव, संयुक्त सचिव, विशेष कार्याधिकारी एवं अन्य अभियन्तागण उपस्थित रहें। इस दौरान समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा विधिवत पूजा- अर्चना में भी भाग लिया। बी डी ए उपाध्यक्ष द्वारा सम्बंधित ठेकेदार/अभियन्तागणों को निर्देशित किया गया कि इस पार्क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक एवं निर्धारित समय में पूर्ण किया जाये। निर्भय सक्सेना