उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन को मिली बड़ी सफलता, दो निर्णायक बने अंतरराष्ट्रीय रेफरी व जज

WhatsApp Image 2026-04-25 at 6.42.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन को बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आंध्र प्रदेश के एसआरकेआर कॉलेज, भीमावरम में 18 से 22 मार्च तक International Boxing Association और Indian Amateur Boxing Federation द्वारा आयोजित आईबीए रेफरी परीक्षा वन स्टार व टू स्टार में उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के दो निर्णायकों ने सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
इस परीक्षा में शैवर अली खान और अंशिका यादव ने प्रतिभाग किया। दोनों ने अंतरराष्ट्रीय रेफरी व जज की परीक्षा उत्तीर्ण की। शैवर अली खान ने परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर आईबीए 2 स्टार निर्णायक बनकर प्रदेश को गौरवान्वित किया, जबकि अंशिका यादव ने आईबीए 1 स्टार परीक्षा उत्तीर्ण कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।
दोनों निर्णायकों की इस उपलब्धि पर सेंट्रल जोन इंडिया इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सुशील कटियार और उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों निर्णायकों की इस सफलता पर शीघ्र ही लखनऊ में एक सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर अभिषेक पाल, विपिन जैन उपाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल, दीपक शुक्ला, रमाकांत पांडेय, आशुतोष ओझा संयुक्त सचिव , सत्यम शुक्ल, मनीष जायसवाल, संजीव राय, कार्यकारिणी सदस्य तथा अजय सागर यादव चेयरमैन चयन समिति ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights