बदायूं।नेकपुर स्थित दी भगवान परशुराम पब्लिक इंटर कॉलेज, नेकपुर, ने इस वर्ष भी हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। कॉलेज के छात्र ब्रजांश कुमार ने हाई स्कूल परीक्षा में कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है, वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में रवि कांत ने कॉलेज टॉप कर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को गौरवान्वित किया है। छात्रों की इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन को जाता है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधक श्री राधेश्याम गुप्ता एवं प्रधानाचार्य कुमारी माधवी शुक्ला ने दोनों टॉपर छात्रों सहित सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि शीघ्र ही एक सम्मान समारोह आयोजित कर सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।