बदायूँ में महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर, कांग्रेस-सपा के खिलाफ प्रदर्शन,पुतला फूंका
बदायूँ :- महिला जनाक्रोश मार्च अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यालय से दातागंज चूंगी चौराहा तक मार्च का नेतृत्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने किया। साथ ही महिलाओं द्वारा विशाल मार्च के दौरान हाथों में तख्तियां और नारों के साथ महिलाओं ने कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए दातागंज चूंगी चौराहा पर कांग्रेस-सपा का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा आज बदायूँ की सड़कों पर उमड़ी महिलाओं की यह भीड़ यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि अब नारी शक्ति अपने अधिकारों के लिए पूरी तरह जागरूक है और किसी भी प्रकार के अन्याय को स्वीकार करने वाली नहीं है। उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे उनके सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिली है। आगे कहा इसके विपरीत कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के मुद्दों को नजरअंदाज किया है। जब महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए ठोस निर्णय लेने का समय आया, तब इन दलों ने केवल विरोध और भ्रम फैलाने का काम किया। आज का यह जनआक्रोश उसी के खिलाफ एक सशक्त जवाब है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा इस जनआक्रोश मार्च ने यह साबित कर दिया है, कि अब महिलाएं अपने अधिकारों के लिए खुलकर सामने आ रही हैं और किसी भी तरह की उपेक्षा को सहन नहीं करेंगी। आगे कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं को सम्मान और अवसर देने के लिए ठोस कदम उठाए हैं, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने वर्षों तक केवल वादे किए, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं किया।
जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर ने कहा यह मार्च हमारे आत्मसम्मान और अधिकारों की आवाज है, जो यह बताता है कि अब महिलाएं किसी भी अन्याय के खिलाफ खड़ी होने को तैयार हैं। मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनसे महिलाओं को नई पहचान और आत्मविश्वास मिला है। आगे कहा लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, विपक्ष ने हमेशा महिलाओं के मुद्दों को राजनीति का माध्यम बनाया और कभी भी उनके वास्तविक सशक्तिकरण के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए।
जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय ने कहा आज जिस तरह बदायूँ की सड़कों पर महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली है, वह यह बताने के लिए पर्याप्त है कि नारी शक्ति अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग हो चुकी है। यह जनआक्रोश केवल विरोध नहीं, बल्कि एक सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के जीवन को सरल और सम्मानजनक बनाने के लिए अनेक प्रयास किए गए हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज गुड्डू देवी, ब्लॉक प्रमुख अम्बियापुर रेखा देवी, ब्लॉक प्रमुख सालारपुर विचित्रा देवी जी,चैयरमैन बिल्सी ज्ञानवती सागर, चैयरमैन मुड़िया धुरेकी अनुपम पाठक, चैयरमैन गुलड़िया तारा देवी, चैयरमैन उसावां प्रियंका चौहान, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रेनू सिंह, क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, जिला मंत्री रचना शंखधार, आरती कश्यप, राजवती वर्मा, मोनिका गंगवार, रानी सिंह पुंडीर, सलोनी पाठक, करुणा सोलंकी, गुड्डी राघव, राना समीम, ममता श्रीवास्तव, छाया शर्मा, ईशु मौर्य, विमला भारद्वाज, अदिति सिंह, स्वाति सिंह, शकुंतला राठौर, अर्चना गुप्ता, बबली शर्मा तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।















































































