बदायूँ रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड का भव्य पूर्वाभ्यास हुआ

WhatsApp Image 2026-04-24 at 3.01.04 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ के परेड ग्राउंड पर रिक्रूट आरक्षियों की प्रस्तावित दीक्षांत/पासिंग आउट परेड से पूर्व भव्य रिहर्सल (ग्रैंड रिहर्सल) का आयोजन पूर्ण गरिमा, उत्साह एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने परेड की सलामी ली तथा पूरे कार्यक्रम का सूक्ष्म एवं व्यापक निरीक्षण किया। परेड में शामिल रिक्रूट आरक्षियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और उच्च स्तरीय ड्रिल का प्रदर्शन किया, जिसकी एसएसपी द्वारा सराहना की गई।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परेड गठन, कमांड एवं कंट्रोल, ड्रेस, कदमताल और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जाए।
रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को देश सेवा, कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई गई, जिससे उनके भीतर राष्ट्रसेवा की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।
इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशिक्षण स्टाफ भी उपस्थित रहे, जिनका रिहर्सल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights