बरेली। सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक राकेश मिश्र के निर्देशन व डिप्टी चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के प्रोत्साहन पर अलखनाथ डिवीजन द्वारा जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत चतुर्थ दिवस सी. पी. आर. का प्रशिक्षण द्रौपदी कन्या इण्टर कालेज छीपीटोला साहूकारा पर वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक के मार्ग निर्देशन में डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल द्वारा विद्यालय की छात्राओं व विद्यालय की अध्यापिकाओं को दिया गया। अन्जय अग्रवाल ने बताया कि सी. पी. आर. अचानक से हुए बेहोश व्यक्तियों को दिया जाता है।यह ऐसे व्यक्ति को जिसकी न सांस न चल रही हो न ही उसकी पल्स चलती प्रतीत होती हो, शीघ्र ही उसको सी. पी. आर. देकर बचाया जा सकता है। प्रशिक्षण में द्रौपदी कन्या इण्टर विद्यालय की प्रधानाचार्या डिविजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल, स्टाफ ऑफिसर हरीष भल्ला, आई. सी. ओ. नीतू द्विवेदी, पोस्ट वार्डन आशीष प्रधान, पोस्ट वार्डन रिजर्व पवन कालरा, विद्यालय की प्रधानाचार्या डा रामश्री अध्यापिकायें आशा रानी, नूतन दीक्षित, लक्ष्मी त्यागी, चक्षु प्रिया, वीना जायसवाल, ज्योति मिश्रा, जरनीन जहीर, भावना शर्मा, सौरभ कुमार, गिरीश कुमार, रजनी कुमारी, नरेन्द्र पाल सिंह के साथ साथ सैक्टर वार्डन शंकर लाल शर्मा, अंकित शर्मा, अजीत सिंह, अमित आनंद, अंश सक्सेना, आकाश सक्सेना, ॠषभ चौधरी, अरुण पाराशरी आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्त में डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का प्रयोग अथवा अभ्यास कभी भी, किसी भी जीवित व्यक्ति के ऊपर न करें इसी लिए ऐसे अभ्यास के लिए स्पेशल डमी (मैनीक्वीन) का ही उपयोग किया जाता है। तत्पश्चात उन्होंने विद्यालय प्रबंधन व उपस्थित सभी सहयोगी वार्डनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।