बरेली। 36व उर्से हजरत अल्हाज अश्शाहा वली मोहम्मद साहब मोहम्मदी क़ादिरी (रहमतुल्लाह अलैह) के मौके पर बरोज जुमा, नमाज़े जुमा के बाद हजरत मुहिब मियां मोहम्मदी क़ादिरी की जानिब से चादर पेश कर अक़ीदत का नजराना अर्पित किया गया। यह चादरपोशी खानकाहे आलिया मोहम्मदिया क़ादिरिया रफीकिया मुनीरिया के सज्जादा नशीन जनाब हजरत मुहिब मियां की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी की गई। चादर खानकाह से निकलकर हजरत वली मोहम्मद साहब के मजार शरीफ पर पेश की गई। इस अवसर पर तमाम सिलसिलाए रफीकिया के मुरीदीन, मुहिब्बीन हजरात तथा मोहल्ले के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। चादरपोशी के दौरान अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़ी और दुआएं मांगीं। हजरत मुहिब मियां मोहम्मदी क़ादिरी ने मुल्क व मिल्लत की सलामती, अमन-चैन और मुरीदीन हजरात की खुशहाली के लिए खास दुआ की।