स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द: व्यापारियों का प्रदर्शन, चीफ इंजीनियर को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-04-24 at 6.53.32 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। स्मार्ट (प्रीपेड) मीटर व्यवस्था के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अकरम खान के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन चीफ इंजीनियर ई. ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिना कारण बिजली कटौती, मोबाइल ऐप पर रिचार्ज अपडेट न होना और मीटर से जुड़ी तकनीकी खामियां आम समस्या बन गई हैं। इसके अलावा, वर्षों पुराने बकाया के नाम पर अवैध वसूली और बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी को लेकर भी नाराजगी जताई गई। ज्ञापन में व्यापार मंडल ने प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त करने, मैन्युअल विकल्प उपलब्ध कराने, मीटर पर कम से कम पांच साल की गारंटी देने और उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी व प्रमाणपत्र देने की मांग की। साथ ही शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने के लिए हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
इस दौरान महामंत्री कमल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मुदित प्रताप सिंह, जावेद, परवेज, रिजवान, राजेश दिवाकर समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर ठोस कार्रवाई की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights