मीरगंज कुल्छा खुर्द गांव में आग से लाखों का सामान जलकर हुआ राख।

WhatsApp Image 2026-04-24 at 6.53.30 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मीरगंज तहसील क्षेत्र में ग्राम कुल्छा खुर्द निवासी पत्रकार ओपी शर्मा एवं पड़ोसी रामनिवास शर्मा के घर के सामने बनी झोपड़ी और टीन सैड में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया । आग की सूचना देने के बाद अग्निशमन दल गाड़ी एक घंटे बाद पहुंची।जानकारी के अनुसार आज दोपहर में लगभग 12 बजे अचानक आग लग गई आग इतनी तेज थी कि की देखते ही देखते रामनिवास शर्मा एवं पत्रकार ओपी शर्मा टीन सैड एवं पशु शाला की झोपड़ी जल कर राख हो गई जिसमें एक रिक्शा ठेला, पंपसेट, मोटरसाइकिल ठेला, इमारती लकड़ी,भूसा समेत घरेलू कामकाज से संबंधित सामान जलकर नष्ट हो गया । पीडितों बताया की घटना की सूचना मिलती ही तमाम ग्रामीण अपनी पानी की बाल्टियां लेकर घटना स्थल तक पहुंच गए काफी प्रयास के बाद लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका । सूचना के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी लगभग 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची । बताते हैं कि एक गाड़ी पानी से भी आग शांत नहीं हुई तब ग्रामीणों ने जनरेटर से समरसेबल चलाकर आग पर काबू पाया। घटना स्थल का क्षेत्रीय लेखपाल याद राम ने निरीक्षण किया। मीरगंज कुलछा खुर्द गांव में आग लगा लगने की सूचना पर विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, केपी राणा भी पीड़ितों से मिलने पहुंचे। पीड़ित लोगों ने विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान एवं मीरगंज एसडीएम व तहसील प्रशासन से समुचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है । उधर पत्रकार ओपी शर्मा ने आग बुझाने में सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि अगर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग नहीं करते तो यह आग समूचे गांव में फैल सकती थी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights