महान दल की जनाक्रोश रैली बदायूं पहुंची, जोरदार स्वागत हुआ
बदायूं।महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली आज बदायूँ पहुँची,जिसका स्वागत बरेली बदायूँ की सीमा पर पुठि सराय मोड़ पर सपा व महानदल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से किया। जनाक्रोश रैली का रसूलपुर,विजयनगला,बिनावर,मलगांव,बारहपत्थर,नवादा चौराहा,दातागंज तिराहा,कचहरी चौराहा,लालपुल पर जोरदार स्वागत दोनो पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने किया।इसके बाद बदायूँ से बिसौली के बीच,बिसौली से बिल्सी के बीच,बिल्सी से उझानी के बीच तथा उझानी से कादरचौक के बीच सैकड़ो स्थानों पर भव्य स्वागत किया। बिसौली स्थित पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य के निवास पर महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश के भाजपा नेताओं ने अपनी झूठी बातों से भोली भाली जनता को बहका कर सरकार बना ली है परंतु पिछले साढे चार साल की प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोई नए जनकल्याणकारी योजनाएं नहीं चलाई हैं उन्होंने सिर्फ अखिलेश यादव की सरकार में शुरू किए गए कार्यक्रम के शिलान्यास का पुनः शिलान्यास तथा उदघाटन का पुनः उदघाटन किया है।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव,डॉ0 मौलाना यासीन उस्मानी,पूर्व विधायक आशीष यादव,पूर्व विधायक सिनोद शाक्य,पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल,पूर्व दर्जा मंत्री रजनीश गुप्र्वत, विधायक आशुतोष मौर्य,सपा नेता फखरे अहमद शोबी,पूर्व डी0 सी0 बी0 के चेयरमैन ब्रजेश यादव,अवनीश यादव,पूर्व डी0 सी0 डी0 एफ0 चेयरमैन हिमांशु यादव,यासीन अहमद गद्दी,बदन सिंह सैनी राष्ट्रीय सचिव महान दल,रामेंद्र शाक्य,जयदेव शाक्य,मा0 धर्मेंद्र याद के प्रतिनिधि अवधेश यादव,निजी सचिव विपिन यादव,बलवीर सिंह,सलीम अहमद,टेड़ामल अग्रवाल,राजीव राज गुप्ता,मोतशाम सिद्दीकी,शशांक यादव,उदयवीर शाक्य,भानु प्रकाश,स्वाले चौधरी,नरोत्तम सिंह,वैभव उपद्धयाय, राजू यादव,आमिर सुल्तानी,संतोष कश्यप,रामेश्वर शाक्य,सतेंद्र पाल,फरहत अली,प्रदीप गुप्ता,रंजीत वार्ष्णेय,शाहनवाज खाँ, अली अल्वी,ओमवीर सिंह,अशोक यादव,मनोहर सिंह,किशोरी लाल शाक्य,राजवीर सिंह,मोदप्रकाश पाल,वसीम गद्दी,राहुल कुर्मी,रामप्रवेश यादव,डॉ0 नईम,गोपिबल्लभ शर्मा,रईस अहमद,अवधेश यादव,हाजी अजमल,ललित गिरी,ममता शाक्य,सोमेंद्र यादव,चंद्रपाल शाक्य,सुखवीर सिंह,ठा0 विनोद सिंह, ध्रुव यादव,सुभाष यादव,वी0 पी0 यादव,राशिद नेता,प्रताप सिंह,अतुल पटेल,प्रभात अग्रवाल आदि सहित हजारों लोग जनाक्रोश यात्रा में शामिल हुए।













































































