बरेली। इज्जत नगर क्षेत्र में बड़ा मामला सामने आया है जहां बंदरों के आतंक से लोग परेशान है एक बुजुर्ग को बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग पोपेन्दर वीर सिंह को छत से फेंक दिया गंभीर रूप से घायल हो घायल को अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई नरेंद्र वीर सिंह ने बताया पोपेंदर वीर सिंह थाना इज्जत नगर क्षेत्र के आशुतोष सिटी में रहते हैं 18 अप्रैल को छत पर बैठे हुए थे इस दौरान 25 से 30 बंदरों का झुंड आया और पोपेंदर वीर सिंह पर हमला कर दिया पोपेंदर वीर सिंह अपनी जान बचाकर भागे तो छत से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए परिवार वालों ने सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया उनकी पत्नी अलका रानी और दो बच्चे हैं परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।