बदायूँ में मिशन शक्ति’ के तहत नारी शक्ति संवाद पर कार्यशाला हुई, छत्राओ को जागरूक किया गया
बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय, अवास विकास,एवं होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत ‘नारी शक्ति संवाद’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ सभी गणमान्य अतिथियों ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह रहीं, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने की। डॉ. राकेश कुमार जायसवाल (एनएसएस नोडल अधिकारी) की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा संचालन डॉ. रविन्द्र सिंह यादव ने किया।
प्रतियोगिताएँ एवं पुरस्कार
कार्यक्रम में पेंटिंग, रंगोली एवं काव्य पाठ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उच्च शिक्षा मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. पारुल रस्तोगी, अशोक कुमार तोमर, डॉ. संजय सिंह, डॉ. बबिता यादव आदि उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि अभय कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय एवं सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करना है, साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं कानूनी जागरूकता के प्रति प्रेरित किया। संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने एवं समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने अध्यक्षता के दौरान ‘मिशन शक्ति’ अभियान के महत्व पर बल देते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होती हैं तथा नारी शक्ति ही समाज की प्रगति का आधार है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों को शाल, मोमेंटो एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ. बबिता यादव (गुप्ता?), एसआई इंद्रपाल, श्री अशोक कुमार तोमर, डॉ. पारुल रस्तोगी एवं डॉ. रविन्द्र सिंह यादव सहित अन्य अतिथियों को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमन पाल, पूनम सागर, सुमन वर्मा, मनोज कुमार राठौर, योगेश कुमार सिंह, संजय कुमार, उत्कर्ष गौतम, राजकुमार गौतम तथा स्वयंसेवक कुमकुम, रिया, स्वीटी, दीक्षा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।














































































