बदायूँ में कांग्रेस ने डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई,जगह-जगह माल्यार्पण किया

WhatsApp Image 2026-04-14 at 4.22.27 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार प्रांतीय आवाह्न आवाहन पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में अंबेडकर पार्क गद्दी चौक पर कांग्रेसियों ने बाबा साहब की प्रतिमा को नमन कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार परशुराम चौक स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मुन्ना लाल सागर की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्टी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि बाबा साहब के मुख्यतः तीन सिद्धांत थे ,शीक्षित बनो ,संगठित रहो और संघर्ष करो और आज बाबा साहब के इन्हीं सिद्धांतों को लेकर प्रत्येक कांग्रेस जन हमारे नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हम बाबा साहब के बनाए हुए हुए संविधान की रक्षा के लिए कटिबद्ध हैं।
गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कहा कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को संविधान समिति का अध्यक्ष उनकी योग्यता को देखकर बनाया और बाबा साहब ने जो संविधान लिखा हर वर्ग के अनुकूल था जिससे ही आज इसी संविधान से कानून व्यवस्था का संचालन हो रहा है।अध्यक्षता करते हुएशहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर निकाह की बाबा साहब ने अपने संविधान में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने और संघर्ष करने की अनुकूलता दी।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति, ने कहा की बाबा साहब की योग्यता के आधार पर ही संविधान बनाने वाले कमेटी का अध्यक्ष चुना गया और उन्होंने अपनी योग्यता से जो भारत के संविधान की रचना की वह पूरे विश्व में लोकप्रिय हुआ।एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी, उत्तर प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के सचिव मुईन खान, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम अहमद खान, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव योगेंद्र शर्मा ने कहा कि हम सभी लोग बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का प्रयास करें यही उनकी जयंती पर सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बदायूं के सदस्य, अरविंद राठौर उर्फ मोंटू भाई शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद खान, रिजवान खान, पप्पू फारुकी,रामपाल, दिनेश कुमार नसीमुद्दीन,सुरेंद्र कुमार, जाहिद मियां पप्पू सागर, महेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights