सैलून एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाई बाबा साहब व संत सेन जी की जयंती

WhatsApp Image 2026-04-14 at 6.47.06 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनकपुरी स्थित सविता महासभा कार्य स्थल पर ‘सैलून एसोसिएशन’ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं संत शिरोमणि संत सेन जी महाराज की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने एकत्र होकर महापुरुषों को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब और संत सेन महाराज के जीवन संघर्ष, उनके सामाजिक न्याय के संदेश और आदर्शों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा, समानता और सेवा भाव के महत्व पर जोर देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश कातिब ‘मामा’ नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य , रामचंद्र मौर्य महानगर उपाध्यक्ष, भाजपा और राधे गुर्जर महानगर मंत्री, भाजपा उपस्थित रहे। सैलून एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव तेज बहादुर नंदवंशी ने संगठन की मजबूती और महापुरुषों के विचारों को जीवन व व्यवसाय में उतारने की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला अध्यक्ष विक्की श्रीवास्तव सहित रणधीर श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, लियाकत सलमानी समेत कई पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान अनिल श्रीवास्तव, रामनिवास श्रीवास्तव, शिवम, पवन, टिंकू, नईम सलमानी, मोहसिन अली, कृष्ण पाल, पुनीत, विनोद श्रीवास्तव संरक्षक और धनपाल श्रीवास्तव संरक्षक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights