महानगर कांग्रेस ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई अंबेडकर जयंती

WhatsApp Image 2026-04-14 at 6.47.55 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अंबेडकर जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस पार्टी द्वारा अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज में व्याप्त असमानता को समाप्त करने, महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा दलित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। डॉ. अम्बेडकर ने कुरीतियों और अंधविश्वासों को समाप्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर प्रवक्ता के.बी. त्रिपाठी ने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. मेहंदी हसन, विनोद कुमार, महेंद्र पाल गंगवार, तबस्सुम खान, फिरदौस खान, फरहीन खान, शुभम मलिक, इंजीनियर जीशान अफरीदी, डॉ. सरताज हुसैन, मोबिन कुरैशी, जितेंद्र बाबू, सुरेश दिवाकर, मुजम्मिल हसन, जोया नजमी, सतीश चंद्र तीर्थ, मधुकर ब्रह्मानंद गांधी, मनोज कुमार घोष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights