बदायूं। बी आई एम टी कॉलेज बदायूं में विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा पर आधारित एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसका विषय पॉवर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन व ए आई टूल्स का प्रयोग रहा। इस वर्कशॉप में महाविद्यालय के सभी संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्ण भागीदारी की। इस वर्कशॉप का संचालन महाविद्यालय डीन अरविंद कुमार गुप्ता ने किया उन्होने ए आई टूल्स के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी, जिसमें ए आई prompt का उपयोग , कंटेंट क्रिएटर जैसे टूल्स के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने आगे बताया कि कैसे ए आई प्रेजेंटेशन मेकर का उपयोग करके विद्यार्थी अपनी प्रेजेंटेशन को आकर्षक और पेशेवर बना सकते हैं। प्रोफेसर मनोज ने विद्यार्थियों को बताया कि पॉवर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन कैसे तैयार किया जाता है, स्लाइड्स कैसे ऐड की जाती हैं तथा उनका प्रभावी उपयोग कैसे किया जाता है,इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को पॉवर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन से संबंधित विभिन्न टिप्स और ट्रिक्स भी दिए। इसी क्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर नितिन ने ए आई के माध्यम से विद्यार्थियों को क्यू आर कोड जनरेट करना भी सिखाया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना तथा ए आई टूल्स व पॉवर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के उपयोग के बारे में जागरूक करना था ताकि वे भविष्य में अपने करियर हेतु इसका उपयोग कर सकें। इस वर्कशॉप के सफ़ल आयोजन में महाविद्यालय चीफ़ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना सहित समस्त स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा ।