एडीएम कंपाउंड में पीएनजी पाइपलाइन का डीएम ने किया उद्घाटन

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.30.25 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एडीएम कंपाउंड में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइपलाइन विस्तार कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह कार्य सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कॉलोनियों को एलपीजी गैस पर निर्भरता से मुक्त कर सुरक्षित और सुगम गैस आपूर्ति उपलब्ध कराना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि एडीएम कंपाउंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार से यहां निवास कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एलपीजी सिलेंडर के झंझट से राहत मिलेगी और गैस आपूर्ति अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक हो सकेगी। उन्होंने मौके पर मौजूद सीयूजीएल अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसी प्रकार योजनाबद्ध तरीके से पुलिस लाइन, जजेज कॉलोनी और राजेंद्र नगर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में भी जल्द से जल्द पाइपलाइन विस्तार कर पीएनजी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सीयूजीएल के पोर्टल पर ऑनलाइन बटन दबाकर जिला पूर्ति अधिकारी सहित तीन पीएनजी कनेक्शन भी जारी किए।इस अवसर पर पूर्णिमा सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व , संतोष कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी, सौरभ दुबे अपर जिलाधिकारी नगर , देशदीपक अपर जिलाधिकारी न्यायिक , राजेश कुमार वर्मा नगर मजिस्ट्रेट , आशीष कुमार एवं सीयूजीएल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights