बिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्ढा महेश्वरी के प्रतिष्ठान पर मंगलवार को यूनियन पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों व किसानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और बाबा साहब के जीवन व उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिएऐतिहासिक कार्य किए, जिनसे आज भी समाज प्रेरणा ले रहा है। बैठक में आगामी 16 अप्रैल को आयोजित होने वाली अंबेडकर यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने यात्रा को भव्य बनाने के लिए रणनीति भी तय की। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्ढा महेश्वरी, मंडल अध्यक्ष मृगांक कुमार उर्फ टीटू जैन, जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री चंद्र सेन माहेश्वरी, जिला प्रवक्ता अजीत गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिंह, जिला सचिव व्यापार प्रकोष्ठ अजीत गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष लालू यादव प्रधान, ललित यादव, अभिषेक सागर, एडवोकेट एसपी बघेल, विकास गोस्वामी, शिवम सागर, विकास सागर सभासद सहित सैकड़ों किसान एवं यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।