कतार में लग निदेशक ने स्टॉफ के साथ भोजन कर,भोजन की जानी गुणवत्ता

WhatsApp Image 2026-04-13 at 4.58.20 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चित्रकूट: परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित विश्व ख्याति प्राप्त सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के नव नियुक्त निदेशक डॉ इलेश जैन इन दिनों अपने स्टॉफ (कार्यकर्ताओं) के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहे है। हर कार्यकर्ता के मुंह पर उन्हीं का नाम है, उनके मिलनसार रवैए से हर कार्यकर्ता उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है। ओ हर दिन अपने कार्यकर्ताओं को नया नया सरप्राईज देने पहुंच जाते है,हाल ही डॉ इलेश जैन चिकित्सालय परिसर में बने स्टॉफ भोजनालय अचौक रूप से पहुंच गए और अपने स्टॉफ के साथ हांथ में थाली ले लाइन में लग गए जब एक दम से स्टॉफ की नजर उन पर पड़ी तो सभी चौंक गए,मगर जब तक स्टॉफ कुछ बोल पाता उससे पहले उन्होंने बड़े विनम्र भाव से बोलते हुए कहा कि आप सब लोग भोजन करिए आज मैं भी आपके साथ बैठकर भोजन प्रसाद का आनंद लूंगा उनकी ये बात सुन सारा स्टॉफ खुश हो गया और उनकी तारीफ करने लगा। डॉ इलेश ने भोजन कर रहे सभी स्टॉफ से भोजन की गुणवत्ता पर बात चीत करते हुए जानकारी भी लिया। उनके ऐसे व्यवहार से सभी कार्यकर्ता बहुत खुश है और सभी के बीच चर्चा का विषय बने हुए है। वहीं जब कार्यकर्ताओं से बात चीत की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग कभी सोचें ही नहीं थे कि एक निदेशक इतना बड़ा दिल रखता है कि अपने कार्यकर्ताओं के बीच ओ भी सबकी तरह अपने से थाली लेकर लाइन में लगकर खुद भोजन परोस कर हम लोगो के साथ बैठकर भोजन करेंगे और भोजन की गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए हम सभी का हाल चाल जानेंगे ऐसा काम कोई नेक और बड़े दिल वाला ही कर सकता है। वहीं जब इस पर सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉ इलेश जैन से बात चीत की गई तो उन्होंने बड़े ही नम्र भाव से जवाब देते हुए कहा कि हम भी एक इंसान है हम कोई अलग से नहीं आए हमारा स्टॉफ हमारा परिवार है और अपने परिवार के साथ बैठाना हर इंसान का काम भी है और कर्तव्य भी है।
वहीं सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के कार्यकर्ताओं के बीच युवा निदेशक डॉ इलेश काफी सुर्खियां बटोर रहे है। लेकिन अब सवाल ये है कि क्या इस युवा निदेशक के साथ युवा टीम भी काम करने वाली रहेगी या नहीं ये आने वाला समय ही बतायेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights