बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता :- राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.34.34 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भारतीय जनता पार्टी जनपद बदायूँ द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा।कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 13 अप्रैल 2026 की पूर्व संध्या पर जनपद के सभी प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान के उपरांत बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहब की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनपद के सभी बूथों पर बाबा साहब के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करेंगे एवं संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करेंगे। इसी क्रम में पार्टी कार्यकर्ता अनुसूचित जाति छात्रावासों एवं अनुसूचित जाति बस्तियों में विशेष संपर्क अभियान चलाकर समाज के सभी वर्गों से संवाद स्थापित करेंगे और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही, भाजपा बदायूँ की सभी विधानसभाओं में संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज में समरसता, समानता और एकता का संदेश फैलाएं।भारतीय जनता पार्टी जनपद बदायूँ सभी कार्यकर्ताओं एवं जनपदवासियों से अपील करती है, कि वे इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करें और समाज में समरसता एवं समानता का संदेश प्रसारित करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights