विरुआवाड़ी मंदिर के गीता भवन में श्रीकृष्ण विवाहोत्सव धूमधाम से संपन्न, भक्तों ने किया भावपूर्ण नृत्य

WhatsApp Image 2026-04-11 at 4.17.27 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर के विरुआवाड़ी मंदिर स्थित गीता भवन में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण विवाहोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने वैवाहिक गीतों पर जमकर भाव नृत्य किया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्यादान की रस्म निभाई।
कथा व्यास आचार्य त्रिलोक कृष्ण मुरारी जी ने अपने प्रवचन में कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस घर में बेटियाँ होती हैं, वह घर साक्षात स्वर्ग के समान होता है।
कार्यक्रम के दौरान श्री गोस्वामी संकीर्तन मंडल द्वारा भव्य संकीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं अक्षत अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ वाद्ययंत्रों पर मधुर भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में अर्जुन गुप्ता जी उपस्थित रहे। श्री सनातन युवा इकाई मंडल के युवाओं की भी विशेष सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, अक्षत अग्रवाल, सुनील सपडा सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights