विकास भवन में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द और उर्स आयोजन पर बनी सहमति

WhatsApp Image 2026-04-10 at 3.06.37 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे विकास भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी, एसएसपी, एसपी सिटी, एसडीएम, एलआईयू सहित जनपद के तमाम अधिकारी, सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक में आगामी उर्स के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उर्स कार्यक्रम पूर्व की तरह सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाएगा। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी।बैठक में सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। बताया गया कि हिंदू समाज के लोग उर्स के दौरान फूल वर्षा कर स्वागत करेंगे तथा सलमान मियां और फरमान मियां का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा अंबेडकर जयंती के अवसर पर भी आपसी भाईचारे के साथ सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने की सहमति बनी।इस दौरान “आवाज दो हम एक हैं” का संदेश देते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता को और मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने मिलकर शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights