बरेली-एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के बीए चौथे सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर गुरुवार को छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिन से यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म नहीं भरे जा रहे थे, जिसके कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा फॉर्म भरने में असमर्थ रहे।छात्रों का कहना था कि जैसे-जैसे अंतिम तिथि नजदीक आ रही थी, उनकी चिंता बढ़ती जा रही थी। कई छात्रों ने बार-बार प्रयास किए, लेकिन वेबसाइट खुल ही नहीं रही थी।छात्र असद अंसारी ने इस गंभीर समस्या को उठाते हुए राज भवन में ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपने ट्वीट में छात्रों की परेशानी को प्रमुखता से बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की।बताया जा रहा है कि ट्वीट होने के लगभग एक घंटे के भीतर ही यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में आया और वेबसाइट को दुरुस्त किया गया। शाम करीब चार बजकर बीस मिनट पर वेबसाइट ने फिर से काम करना शुरू कर दिया।वेबसाइट के सुचारु रूप से चलने के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली और तेजी से अपने परीक्षा फॉर्म भरने शुरू कर दिए। अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026 होने के कारण छात्रों के पास आखिरी दिन बचा था, ऐसे में समय पर वेबसाइट का चालू होना उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं था।