बदायूँ में पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण ड्रिल, बलवाइयों से निपटने का कराया गया पूर्वाभ्यास

WhatsApp Image 2026-04-10 at 12.49.27 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण (बलवा) ड्रिल का व्यापक अभ्यास कराया गया। यह मॉक ड्रिल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित की गई, जिसमें जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।ड्रिल के दौरान दंगारोधी उपकरणों के साथ पुलिस बल को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया गया। पुलिसकर्मियों ने स्वयं ही दंगाइयों और पुलिस की भूमिका निभाते हुए यह प्रदर्शित किया कि उग्र भीड़ को किस प्रकार नियंत्रित किया जाए। इस दौरान पत्थरबाजी की स्थिति में बचाव, भीड़ को चेतावनी देना, आंसू गैस के गोले छोड़ना, रबर बुलेट और हैंड ग्रेनेड का प्रयोग तथा वाटर कैनन के जरिए भीड़ को तितर-बितर करने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।मॉक ड्रिल में अभिसूचना इकाई, सिविल पुलिस, घुड़सवार पुलिस, अग्निशमन दल, लाठी पार्टी, फायरिंग पार्टी, अश्रु गैस पार्टी और रिजर्व टीमों का गठन कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रदर्शन के दौरान पहले पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के उग्र होने पर हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने में अत्यंत सहायक होती हैं और वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर समन्वय स्थापित करती हैं। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बिल्सी के.के. तिवारी, क्षेत्राधिकारी बिसौली संजीव कुमार, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights